कोल: कासिमपुर पैंठ बाजार में ट्रांसफार्मर में अचानक अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, वायरल वीडियो आया सामने
Koil, Aligarh | May 9, 2025 जनपद अलीगढ़ के जवां क्षेत्र के कासिमपुर पावर हाउस पैंठ बाजार का है जहां एक ट्रांसफार्मर में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग की घटना का वीडियो वायरल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक से ट्रांसफार्मर में बीते गुरुवार रात्रि लगभग 8:00 बजे भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ,क्षेत्र वासी व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे।