पीलीभीत: सुल्तानपुर में युवक ने वीडियो बनाकर खाया जहर, सीसीटीवी से खुला राज; दुकानदार पर आरोप, वायरल वीडियो
पीलीभीत सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में एक युवक के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक गौरव तिवारी (21) ने 19 मार्च को कथित तौर पर सल्फास खा लिया। घटना से पहले उसने मोबाइल पर भावुक वीडियो बनाते हुए कहा कि वह जिंदगी से परेशान है और अब जीना नहीं चाहता। परिजनों के अनुसार, जहर खाने के बाद गौरव ने फोन कर जानकारी दी।