बीरपुर: बिहार सरकार से साहित्यकार ज़ियाउर रहमान जाफरी को अनुदान, प्रकाशित होगा बाल कविता संग्रह ‘चलें चांद पर पिकनिक करने’
वीरपुर प्रखंड भवानंदपुर के प्रख्यात साहित्यकार ज़ियाउर रहमान जाफरी की बाल कविता पांडुलिपि को बिहार सरकार से बड़ा प्रोत्साहन मिला है। राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय ने उनकी पांडुलिपि के प्रकाशन के लिए 18 हजार 600 रुपये का अनुदान प्रदान किया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय के निदेशक एस. एम. परवेज आलम ने पत्र जारी कर जाफरी को इसकी आधिकारिक जानकारी दी है