मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने मारी पीछे से युवक को टक्कर, गिरकर घायल
पाकबड़ा थाना क्षेत्र में ऑफिस के काम से जा रहे, युवक को तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने रोड पार करते समय अचानक पीछे से टक्कर मार दी, युवक गिरकर घायल हो गया इलाज के लिए अस्पताल में लेकर आया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी में बताया युवक मझोला थाना क्षेत्र का रहने वाला है, वह ऑफिस के काम से जा रहा था, तभी रास्ते में अचानक यह हादसा हो गया है।