बूरमू: बजरा स्थित पचवटी ज्वेलर्स नाम के दुकान में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की घटना हुई
Burmu, Ranchi | Jun 13, 2024 पंडरा थाना क्षेत्र के बजरा में स्थित पंचवटी ज्वेलर्स नाम के दूकान में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की घटना हुई है। बताया जा रहा है एक बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने दूकान में रखे कई जेवर और नगद रुपया लेकर भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटे हुए हैं।