सिखों के प्रथम गुरु एवं विश्व शांति के संदेशवाहक गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर बुधवार को श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में भक्ति उल्लास से परिपूर्ण विशाल कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र दिन गुरु नानक देव इस धरती पर प्रकट हुए थे।