समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए पंजीयन कराना किसानों के लिए टेडी खीर साबित हो रहा है। दरअसल, पंजीयन के लिए जरूरी ई उपार्जन केंद्र का पोर्टल बेहद धीमी गति से चल रहा है। यही कारण है कि, पंजीयन केंद्रों पर भरी भीड़ लगी रहती है। खासबात यह है कि, कल मंगलवार को गेहूं पंजीयन की अंतिम तारीख है। वाबजूद इसके सोमवार शाम 5 बजे तक पंजीयन केंद्रों परभारी भीड़ मिली।