बुंडू: बुंडू में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक हुई संपन्न
Bundu, Ranchi | Mar 3, 2024 बुंडू में रविवार सुबह 11बजे विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की एक परिचयात्मक बैठक अरुणालय सभागार में संपन्न हुई।जिसमें सर्वप्रथम नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मान चंद्रकांत रायपत का स्वागत एवं सम्मान बुंडू नगर के अधिकारियों द्वारा किया गया । इसके उपरांत प्रदेश संगठन मंत्री देवी सिंह के द्वारा धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान की समीक्षा की गयी।