फारबिसगंज: सिमराहा पुलिस ने 3 एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों सहित 2 शराबियों को किया गिरफ्तार
सिमराहा थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में अपराध पर नकेल कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 3 गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अभियुक्तों के साथ-साथ 2 व्यक्तियों को शराब सेवन के मामले में गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई की जानकारी गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे के करीब अररिया एसपी कार्यालय द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर दी गई.