बक्सर: आपदा प्रबंधन बैठक में ज़िला पदाधिकारी ने दिए निर्देश, स्टॉक शून्य दिखाने वाली गैस एजेंसी से मांगा स्पष्टीकरण
Buxar, Buxar | Mar 31, 2026 जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में आपदा से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में डुमराँव के एचपी गैस एजेंसी माता श्री के द्वारा स्टॉक शून्य रखने पर स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को गैस एजेंसी के स्टॉक उपलब्धता की जांच करने का निर्देश दिया।