महूपुरा क्षेत्र में पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर भतीजों द्वारा चाचा के परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। ऑटो चालक शकील खां पिता अब्बास खां ने पत्नी नरगिस बी और बेटे समीर खान के साथ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।