घाटशिला: प्रखंड कार्यालय में मंत्री रामदास सोरेन ने आंगनवाड़ी सेविकाओं को स्टील के बर्तन वितरित किए
घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार की दोपहर ढ़ाई बजे शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने आंगनवाड़ी सेविकाओं के बीच बर्तन का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य घाटशिला प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्र में स्टेनलेस स्टील का 97 पीस बर्तन का दो सेट दिया जा रहा है।