मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के बंगला घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूबे भाई-बहन में से भाई का शव एनडीआरएफ की टीम ने किया बरामद
बताते चले की शनिवार की सुबह 9:00 गंगा में नहाते समय विंध्याचल के राय पुरी गांव के विजय शंकर कनौजिया का 13 वर्षीय बेटा नीरज व 14 वर्षीय बेटी नंदिनी गंगा स्नान के समय विंध्याचल के बांग्ला घाट पर डूब गए थेl सोमवार को वाराणसी से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया जिसमें शाम 6:00 बजे 13 वर्षीय नीरज के शव को बरामद कर लिया। मंगलवार को बहन की खोज की जाएगी।