पंचकूला: वीके कॉलोनी से ड्यूटी के लिए निकला 48 वर्षीय व्यक्ति हुआ लापता, पिंजौर पुलिस थाने में हुआ मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति के द्वारा बताया गया है कि मेरे पास चार बच्चे हैं जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरा बड़ा लड़का जिसका नाम मुकेश है और उम्र 48 साल है वह दवाइयां की फैक्ट्री में काम करता है। जिसकी ड्यूटी रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक है।