कासगंज के शांतापुरी कॉलोनी का रहने वाला 35 वर्षीय युवक सोनू पिता की डांट से नाराज हो गया। जिसके बाद उसने कासगंज की हजारा नहर में छलांग लगादी। नहर में गिरने के बाद युवक लापता है। जिसकी गोताखोर और फ़्लड यूनिट की टीम नहर में तलाश कर रही है। युवक की शादी 16 वर्ष पूर्व नीलम से हुई थी। जानकारी गुरुवार दोपहर 1 बजे मिली।