ग्राम बड़छड़ मे ग्रामीणों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओ से एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी ने रूबरू चर्चा करते हुए सर्वाकिल कैंसर से बचाव के संबंध चर्चा की। उन्होने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी टीका महत्वपूर्ण कदम है। एचपीवी टीकाकरण निशुल्क है। समीप के किसी अस्पताल या आयुष्मान आरोग्य केंद्र में यह वैक्सीन उपलब्ध है।