पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के वंशगोपाल पंचायत अंतर्गत बुट्टी टोला में मंगलवार को कलश शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। रामधुनी महायज्ञ 20 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान मंगलवार को सैकड़ो की संख्या में कुंवारी कन्याओं व नवविवाहितों के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई और जय श्री राम जय श्री कृष्ण के नारे से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो गया।