गुरू राम छाटपार के 81वीं जन्म दिवस पर 23वीं रेत आकृति कार्यशाला का आयोजन रविदास घाट के सामने हुआ
Sadar, Varanasi | Jan 19, 2025 गुरू राम छाटपार के 81वीं जन्म दिवस पर रविवार को राम छाटपार शिल्पन्यास द्वारा गंगा की रेत पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन विगत 22 वर्षों से किया जा रहा है। रविदास घाट के सामने के उस पार निकले रेत के टापू पर किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी कलाकार रेत पर रेत द्वारा ही नवीन प्रयोगात्षक एवं स्वतन्त्र मूर्तिशिल्प का सृजन करते है