लाडपुरा: मंडाना थाना इलाके के रामगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग, एक की मौत, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
Ladpura, Kota | Oct 1, 2025 कोटा ग्रामीण के मंडाना थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। दो गुटों में हुए झगड़े के दौरान बीच-बचाव कर रहे 30 वर्षीय युवक शंकर चारण की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। गांव के बलराम और देवकरण के बीच पिछले लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। इसी कड़ी में मंगलवार रात मंदिर में