धनतेरस पर शनिवार और रविवार को बिलासपुर जिले सहित छत्तीसगढ़ में जमकर धन वर्षा हुई। बिलासपुर शो रूम में भारी भीड़ देखा गया इसके साथ ही प्रदेशभर के बाजारों में सुबह से लेकर देर रात तक लोगों ने खरीदारी की। रविवार सुबह 10 बजे छत्तीसगढ़ चैंबर और कैट का दावा है कि इस बार बाजार में धनतेरस पर 2000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है।