बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत गड़ी मोहनपुर (सहोडा) मैदान में शिक्षाविद् संजय चौहान के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ‘चेतक रेस’ घुड़दौड़ प्रतियोगिता में खगड़िया जिले के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में परबत्ता प्रखंड के माधवपुर निवासी कटिमन सिंह के घोड़े ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।