कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने गिरदावरी जांच की, देवगांव के खेतों में पहुंचकर फसल स्थिति का लिया जायजा
सारंगढ़-बिलाईगढ़: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेल ब्लॉक के ग्राम देवगांव में पहुंचकर खेतों में धान की फसल का गिरदावरी जांच किया। उन्होंने पटवारी के रिकॉर्ड से किसान का नाम, रकबा व खसरा नंबर का मिलान करते हुए फसल की स्थिति का अवलोकन किया। 21 सितंबर 2025 दिन रविवार को 9 बजे किसानों ने कहा कि गिरदावरी जांच से केवल धान बिक्री में सुविधा होगी।