चिकावटी NH पर कोहरे में आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के दौरान NH पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। शुक्रवार सुबह भीषण कोहरा था। कोहरे में आगे चल रहे एक कैंटर में पीछे से आए एक कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी।