गोंडा: इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीर बनकट के प्रधान बने खलीलुल्ला व लक्ष्मणपुर लाल नगर से ननका बनीं बीडीसी
Gonda, Gonda | Aug 8, 2024 इटियाथोक विकास खंड के ग्राम पंचायत सीर बनकट से प्रधान पद पर खलीलुल्ला व लक्ष्मनपुर लाल नगर से ननका देवी बीडीसी निर्वाचित हुई है। आज इटियाथोक ब्लॉक पर मतगणना संपन्न हुई है। खलीलुल्ला को 470 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी कंचन देवी वर्मा को 358 मत मिला है। वहीं निर्वाचित बीडीसी ननका को 174 मत व निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनोखा को महज 8 मतों से संतोष करना पड़ा है।