गोंडा: टाउन हॉल में PDA पखवाड़े के तहत संविधान दिवस का हुआ आयोजन, पूर्व मंत्री ने कहा कि संविधान को कुचलने का काम कर रही भाजपा
Gonda, Gonda | Aug 7, 2024 टाउन हॉल में बुधवार को सपा ने PDA पखवाड़े के तहत संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। जहाँ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संविधान की शपथ दिलाई। पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा सरकार संविधान को कुचलने का काम कर रही है।