गोंडा: जिला औषधि निरीक्षक ने इटियाथोक बाजार में मेडिकल स्टोरो का किया निरीक्षण, 3 औषधियों के नमूने को जांच हेतु भेजा
Gonda, Gonda | Aug 7, 2024 इटियाथोक बाजार में DDI रजिया बानो ने मदनी मेडिकल स्टोर, शिफा मेडिकल स्टोर एवं कादरी ड्रग हाउस का निरीक्षण किया। जिसमें जाँच के उपरांत प्रतिष्ठान में पाई गई कमियों को निरीक्षण आख्या में दर्जकर प्रतिष्ठान में सुधार करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही मेडिकल स्टोर में रखी औषधियों में से 3 गुणवत्ताहीन संदिग्ध औषधि पाये जाने पर उसका नमूना संग्रहित कर जांच हेतु भेजा।