धार: धार जिले के ग्राम भील बरखेड़ा में होम स्टे शुरू, पर्यटक अब ग्रामीण जीवन का अनुभव ले सकेंगे
Dhar, Dhar | Dec 22, 2024 धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में मध्य प्रदेश टूरिज़्म बोर्ड व जिला प्रशासन होम स्टे योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में नालछा विकासखंड के ग्राम भील बरखेड़ा में आदिवासी अंचल के हितग्राही रामचंद्र द्वारा होमस्टे का निर्माण किया गया है। होम स्टे के माध्यम से पर्यटक आदिवासी अंचल के ग्रामीण जीवन से रूबरू हो सकेंगे।