SSP ने गुरुवार को कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर और शहरी क्षेत्र के सभी DSP, पु०नि० तथा थाना प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक 4:00 बजे की। बैठक में अपराध नियंत्रण से जुड़े तीन प्रमुख बिंदुओं—अवैध मादक पदार्थों की तस्करी खासकर ड्रग्स पेडलर्स पर कार्रवाई, अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान तथा लंबित कांडों के निष्पादन—की विस्तृत समीक्षा की गई।