बरेली: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने चकबंदी विभाग के लेखपालों की बैठक ली, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य प्रणाली के निर्देश दिए
कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग के लेखपालों की डीएम ने ली बैठक,समयबद्ध और पारदर्शी कार्य प्रणाली अपनाने के दिए निर्देश।जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने चकबंदी विभाग के लेखपालों की बैठक ली। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने लेखपालों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और जिम्मेदार तरीके से संपन्न करें।