राजगढ़ी: पंपिंग पेयजल योजना की मांग को लेकर नगर वासियों ने कार्यालयों में सांकेतिक तालाबंदी की,बड़कोट में लोगों का आंदोलन जारी
नगर क्षेत्र में पेयजल संकट की समस्या के विरोध में स्थानीय लोगों का धरना 22 वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने शहर के सभी सरकारी विभागों के बाहर जाकर नारेबाजी की और उसके बाद सांकेतिक तालाबंदी भी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि विगत तीन माह से बड़कोट में पेयजल संकट बना हुआ है। लेकिन उसके बाद भी अभी तक उचित कार्यवाही शुरू नहीं हुई।