धनवार प्रखंड क्षेत्र के सिरसाय पंचायत अंतर्गत दसरोडीह गांव में बुधवार की सुबह 10 बजे भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत महापुराण सह एकादशी कार्तिक व्रतोद्यापन ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ विधिवत कलश यात्रा के साथ किया गया। सुबह से ही गांव का माहौल भक्तिमय था।