बांका - रामसरिया मुख्य मार्ग पर पुलिया के पास झूला लदा ट्रक के पलटने से चालक सहित तीन लोग जख्मी हो गए। घटना रविवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे की है। घटना के बाद जख्मी चालक अमित कुमार सहित तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि झरना मेला संपन्न होने के बाद झूला को लेकर ट्रक चालक अन्य जगहों पर जा रहे थे।