बोरगांव चौकी पर पदस्थ एएसआई रामचंद्र साहूकारे को सूचना मिली कि पीपलोद खुर्द में 24 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई सूचना मिलते ही एएसआई रामचंद्र साहूकारे आरक्षक राहुल राजपूत घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है चौकी प्रभारी ने बताया कि हमने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है