सफीपुर: सफीपुर में पशुओं से लदा लोडर पलटा, पिता-पुत्र घायल, गंभीर हालत में पिता को जिला अस्पताल रेफर किया गया
सफीपुर में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर मंगलवार दोपहर 3 बजे पशुओं से लदा एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पशु मालिक सुरेश द्विवेदी (50) और उनके पुत्र रामजी घायल हो गए। गंभीर चोटों के चलते सुरेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। माखी थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी सुरेश अपने बेटे के साथ लोडर पर तीन भैंसें लादकर मियागंज पशु बाजार जा रहे थे। मेंहदीखेड़ा ग