बुलंदशहर: लोकसभा 2024 की पहली जनसभा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जनसभा स्थल को एसपीजी के किया गया हवाले
चोला क्षेत्र के शूटिंग रेंज में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी,आज जनसभा स्थल को एसपीजी के हवाले कर दिया गया है, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड जनसभा स्थल की गहनता से जांच कर रहा है, 100 सीसीटीवी कैमरे जनसभा स्थल की निगरानी हेतु लगाए गए हैं और जनसभा में मंच पर प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित सांसद और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।