नीम का थाना: समन्वय और संवेदनशीलता के साथ जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें नीमकाथाना जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
नीमकाथाना जिला कलक्टर शरद मेहरा ने जिले के अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए । सोमवार को विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक में जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ और संवेदनशील होकर लोगों की बिजली पानी स्वास्थ्य आदि आवश्यकताओं पर फोकस करें