बिलग्राम: नीभापुर गांव के पास बाइक से टकरा कर घायल हुए मिश्रीलाल की इलाज के दौरान मौत,घर से खेत जाते समय रास्तें में हुआ था हादसा
Bilgram, Hardoi | Sep 12, 2024 साण्डी थाना क्षेत्र के नीभापुर गांव निवासी मिश्रीलाल पुत्र छोटेलाल घर से खेत की तरफ पैदल जा रहा था उसी बीच रास्तें में 1 तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया परिजनों द्वारा पहले CHC ले जाया गया उसके बाद जिला अस्पताल और फिर लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।