मिल्कीपुर क्षेत्र में छोटे दुकानदारों से अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा है। रविवार को समाज सेवा से जुड़े क्षेत्रीय निवासी नरसिंह ने अपराह्न करीब तीन बजे बताया कि उन्होंने फूड इंस्पेक्टर मिल्कीपुर द्वारा छोटे-छोटे दुकानदारों से लगातार की जा रही अवैध वसूली की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। नरसिंह ने फूड इंस्पेक्टर विवेक मौर्य पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है