बांसवाड़ा: सुरज पोल स्थित बड़ा रामद्वारा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम में श्रद्धालु उमड़े
बांसवाड़ा शहर के सुरज पोल स्थित बड़ा रामद्वारा में आज गुरूवार दोपहर 2 बजे गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम में संत रामप्रकाश जी महाराज और ज्ञानेश्वर जी महाराज का गुरु पूजन करने के लिए चातुर्मास समिती अध्यक्ष रेखा कंसारा, नेमा समाज के अध्यक्ष निमेष मेहता, भावसार समाज के अध्यक्ष महेशचंद्र भावसार, कार्यक्रम में मौजूद रहे।