इंदौर: नगर निगम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ली एमआईसी की बैठक, शहर के कई विकास कार्यों को मिली हरी झंडी
Indore, Indore | Mar 16, 2024 इंदौर नगर निगम में एमआईसी की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक में शहर हित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान शहर के नवागत निगम आयुक्त शिवम वर्मा भी बैठक में शामिल हुए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के मास्टर प्लान, नर्मदा के चौथे चरण और हुकुमचंद मिल की जमीन के उपयोग सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई।