दादरी: सेक्टर-76 में पीजी के कमरे से कीमती लैपटॉप, नगदी व सामान चुराकर चोर फरार, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-76 में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पीजी के कमरे से कीमती लैपटॉप, नगदी व सामान चुराकर चोर मौके से आसानी से फरार हो गया। वहीं पीड़ित ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है की घटना की जांच की जा रही है जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।