मढ़ौरा: जवईनियां में दो पुत्रियों ने अपनी माता की अर्थी को कंधा दिया, वीडियो हुआ वायरल
Marhaura, Saran | Jan 30, 2026 मढ़ौरा प्रखंड के जवईनिया गांव में सामाजिक संवेदनहीनता का मार्मिक घटना सामने आया है। स्थानीय निवासी स्व रविन्द सिंह की पत्नी बबीता देवी के निधन होने के बाद जब कोई सहयोग नहीं मिला तो दो बेटियों ने खुद कंधे देकर अंतिम संस्कार किया जिसका वीडियो तेजी से सोशल मिडिया पर वायरल है। शुक्रवार की सुबह छः बजे से यह वीडियो वायरल चल रहा है।