शिकोहाबाद: शिकोहाबाद के रेलवे स्टेशन रोड पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, बच्ची गंभीर रूप से घायल, शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार एक बच्ची देवप्रिया घायल हो गई। बच्ची को शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आमरी गांव निवासी कमलेश अपनी बेटी देवप्रिया के साथ बालाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में रेलवे स्टेशन रोड पर यह हादसा हुआ।