शाहजहांपुर: पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने देर रात थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
दरअसल पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने देर रात थाना सदर बाजार क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, नियमित भ्रमणशील गश्त करन