ख्रीस्त राजा पर्व के अवसर पर रविवार को चक्रधरपुर की कारमेल स्कूल से शोभा यात्रा निकाली गई। इसका समापन रविवार दिन के 11 बजे किया गया। इस मौके पर ईसाई समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ी। कारमेल से निकली गई यह शोभा यात्रा प्रेम निवास, रेलवे कालोनी, ऑफिसर्स क्लब, पांचमोड़ होते हुए लाल गिरजा, राजा ख्रीस्त पल्ली होकर पोटका संत जेवियर स्कूल तक गई।