अमरोहा: अमरोहा शहर में ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही से एंबुलेंस जाम में आधा घंटा फंसी, मरीज की हालत बिगड़ी
Amroha, Amroha | Dec 30, 2024 अमरोहा शहर में ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही के चलते आज सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे एक निजी एंबुलेंस मरीज को लेकर जा रही थी और वह जाम में फंस गई। करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही और ई रिक्शा चालकों ने अपने ई रिक्शा को रोड से नहीं हटाया इससे एंबुलेंस में मरीज की हालत बिगड़ गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो एक युवक ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।