सिमडेगा: बिजली समस्या को लेकर भाजपा नेता कार्यपालक अभियंता से मिले
सिमडेगा:- गुरुवार दोपहर 3 बजे भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ व क्रिसमस पर निर्बाध बिजली आपूर्ति व खराब ट्रांसफार्मरों के शीघ्र बदलाव की मांग की। अभियंता ने त्योहारों में कटौती न होने का आश्वासन दिया। मौके पर रवि गुप्ता, तुलसी कु साहू, गौतम कुमार व अमित कुमार मौजूद रहे।