पिपरा: पीपरा प्रखंड परिसर में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, महिलाओं ने दिखाई खेल प्रतिभा
Pipra, Palamu | Nov 2, 2025 पिपरा प्रखंड परिसर स्थित मैदान में रविवार के दिन 3 बजे सांसद खेल महोत्सव के तहत भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आई महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन का मुख्य आकर्षण हाफ मैराथन रेस और चम्मच दौड़ रही, जिसमें महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।