पार्लियामेंट स्ट्रीट: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हमारी पूरी सरकार जनता के हित में फैसले ले रही है'
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "...जनता को हमसे ढ़ेरों आशाएं और अपेक्षाएं हैं जो कि इनका अधिकार भी है... मेरी जितनी जिम्मेदारी पूरी दिल्ली के कार्यों को आगे बढ़ाने की है उतनी ही जिम्मेदारी अपनी विधानसभा के लोगों के लिए भी है। मैं 24 घंटे 7 दिन काम करने के लिए तत्पर हूं। हमारी पूरी टीम, हमारे सभी विधायक, मंत्री 100% मेहनत के साथ काम कर रहे हैं...