डुमरी के विभिन्न क्षेत्रों में गुरूवार को अपराह्न करीब 4 बजे भाई की लंबी उम्र व कुशलता की कामना का प्रतीक पर्व भैया दूज परंपरागत रूप से व मान्यताओं के साथ मनाया गया।क्षेत्र में बहनें सामूहिक रूप से यम यमी की पूजा अर्चना कर अपने भाई की लंबी उम्र व सुख समृद्धि की मंगल कामना करते हुए अपने जीभ पर कांटा चुभोकर जाने अनजाने में कहे गए अपशब्दों का पश्चाताप किया।